मनोज सैनी
ऋषिकेश। देवभूमि उत्तराखंड की योगनगरी ऋषिकेश में आज समय कश्मीर जैसे हालात हो गया जब वन भूमि पर अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव के बाद ऋषिकेश में तनाव तनाव की स्थिति पैदा हो गई। घटनास्थल पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को ऋषिकेश के कई इलाकों में वन विभाग की जमीन नपाई की कार्रवाई शुरू होते ही हालात तनावपूर्ण हो गए। शिवाजी नगर समेत अन्य क्षेत्रों में स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और वन विभाग की टीम को रोक दिया। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
वहीं रविवार को भी यहां स्थिति तनावपूर्ण हो चुकी है। प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव किया गया जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। वहीं प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी भी घर को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा और केवल खाली जमीन की जांच की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में डर और असमंजस का माहौल बना हुआ है।

More Stories
नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी ने किया डर कर सरेंडर।
निठारी हत्याकांड में आरोपित रहे सुरेन्द्र कोली का चाय की दुकान में रस्सी से लटका मिला शव।
बीएचईएल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती। भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल और कर्मशीलता के प्रतीक हैं: रंजन कुमार