मनोज सैनी
हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार एवं Humane World for Animals India के संयुक्त प्रयासों से शहर में आवारा कुत्तों की आबादी को मानवीय एवं वैज्ञानिक तरीके से नियंत्रित करने हेतु संचालित ABC कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक 2,059 कुत्तों की नसबंदी एवं एंटी रेबीज टीकाकरण किया जा चुका है।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में होटल सरोवर पोर्टिको, हरिद्वार में संस्था द्वारा प्रथम वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकान्त एवं आर्यन एकेडमी की प्रधानाचार्य सुश्री शालिनी त्यागी सहित स्थानीय नागरिकों एवं स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में संस्था द्वारा नगर निगम एवं सामुदायिक सहभागिता की सराहना करते हुए बताया गया कि अभियान के तहत 600 से अधिक कुत्तों को स्थानीय नागरिक स्वयं लेकर आए तथा 262 से अधिक जनशिकायतों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त जागरूकता हेतु 80 बैठकें एवं लगभग 50 व्यवहार संबंधी कार्यशालाएं आयोजित की गईं।
उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी ने कहा कि नगर निगम हरिद्वार जनस्वास्थ्य, नागरिक सुरक्षा एवं पशु कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है। संस्था के सहयोग से संचालित यह अभियान रेबीज नियंत्रण एवं आवारा कुत्तों के मानवीय प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

More Stories
बीएचईएल हरिद्वार ने बांग्लादेश में जीता गोल्ड अवार्ड।
नाबालिग बच्ची ने बयान पलटने के बाद सामाजिक और कांग्रेस नेता आनन्द माहरा को मिली जमानत।
हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में लागू होगा मीट बिक्री पर प्रतिबंध, उपविधि प्रकाशन के लिए भेजी।