ब्यूरो
रुड़की। पिछले काफी समय से आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आदेश सैनी रुड़की नगर सहित प्रदेश के अन्य स्थानों पर चले रहे जुगाड़, डग्गामार वाहनों के खिलाफ मुहिम चलाकर लगातार सरकार व परिवहन विभाग को जगाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन न तो सरकार और न परिवहन विभाग जाग रहा था लेकिन आखिरकार आज आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष की मेहनत आज रंग लाती नजर आ गयी।

रुड़की क्षेत्र में आज परिवहन व पुलिस विभाग द्वारा नगर में अवैध रूप से चल रहे जुगाड़ व डग्गामार वाहनों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करते हुए उन्हें जब्त किया गया। इस कड़ी कार्यवाही पर आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के नेता आदेश सैनी ने कहा कि जुगाड़ व डग्गामार वाहनों से न केवल सरकार को आर्थिक हानि हो रही है बल्कि इनके सड़क पर चलने से सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ रही है।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।