विनय
हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार के वार्ड 59 में योराबर एन्क्लेव में निगम ठेकेदार बीस दिन पहले टाइल्स लगाने के लिए खोदी गयी सड़क में टाइल्स लगाना भूल गया। वार्ड 59 सीतापुर में रेलवे फाटक के पास बनी कालोनी योराबर एन्क्लेव में बीस दिन पहले सड़क को टाइल्स लगाने के लिए खोद दिया गया था लेकिन आज बीस दिन बीत जाने के बाद भी नगर निगम के किसी भी अधिकारी या सम्बन्धित ठेकेदार ने उस सड़क की कोई सुध नही ली है। हर रोज कालोनी में कोई ना कोई बच्चा एवं बुजुर्ग व्यक्ति गिरकर चोटिल हो रहे है।

वही कालोनीवासियों बाबूराम, ओमप्रकाश सिंह, जयंत वर्मा, समय सिंह, बच्चु सिंह आदि ने बताया कि कालोनी में बीस दिन पहले टाइल्स लगाने के लिए कालोनी की सड़क को खोद दिया गया था लेकिन बीस दिन बाद भी सड़क में टाइल्स लगाने का कोई काम शुरू नही हुआ है। हर रोज कालोनी के बच्चे एवं बुजुर्ग गिर कर हर रोज चोटिल हो रहे है। कालोनी में सीवर का पानी भी सड़क पर बह रहा है। जिससे कालोनी में बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। जल्द ही कालोनी के टाइल्स लगाने का कार्य शुरू नही होता है तो कालोनीवासी धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।