मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के नाम पर उगाही करने वाले दलालों पर अब प्राधिकरण के अधिकारी सख्त हो गए है। बताने चलें की इन दिनों अनेकों फर्जी पत्रकार प्राधिकरण का कर्मचारी बन निर्माण कार्य वाली साइड पर जाते है और वहां से अवैध निर्माण के नाम पर वसूली करते हैं। प्राधिकरण का कर्मचारी बनकर वसूली करने के एक मामले में प्राधिकरण द्वारा नगर कोतवाली में एक तथाकथित फर्जी पत्रकार नवीन कुमार नाम के व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं प्राधिकरण सचिव ने अनाधिकृत व्यक्ति को किसी भी कंस्ट्रक्शन साइट पर जाकर पूछताछ करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
प्राधिकरण कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सचिव उत्तम सिंह चौहान ने कहा कि प्राधिकरण के सभी इंजीनियर और कर्मचारियों को आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे। पिछले दिनों एचआरडीए के नाम पर लोगों को धमकाने और पैसे मांगने के कुछ मामले सामने आए थे। जिस पर शिकायत भी दर्ज करा दी गई है। साथ ही उन्होंने लोगों से भी जागरूक रहने की अपील की।
बताते चलें कि शहर में चल रहे निर्माण कार्यों के निरीक्षण के लिए एक व्यक्ति पहुंचा और खुद को एचआरडीए का कर्मचारी बताया। जिसके बाद निर्माणकर्ता ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ एचआरडीए से जानकारी मांगी तो पता चला कि इस नाम का कोई कर्मचारी नहीं है।
वहीं दूसरी और आरोपी नवीन कुमार का एक और वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कॉलोनी में कुछ लोग उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं और पिटाई के वक्त नवीन कुमार सड़क पर औंधे मुंह गिर गया जिसे कुछ लोगों ने उठाकर एक मकान के बाहर बैठा दिया।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।