ब्यूरो
देहरादून। देहरादून के बल्लूपुर चौक के पास अचानक एक गैराज में आग लग गई। देखते ही देखते इस आग में गैराज में रखी एक कार जल कर खाक हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार जीएमएस रोड के पास एक गैराज में आग लग गई। आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। इस आग में गैराज में रखी एक i10 कार जलकर राख हो गई। गैराज में रखा काफी सारा सामान भी जल गया है। एक घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

More Stories
बीएचईएल में स्थापना दिवस एवं उत्कृष्टता उत्सव का भव्य आयोजन।
पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर किया नमन, उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प।
हरिद्वार इकाई में हर्षोल्लास से मनाया गया बीएचईएल स्थापना दिवस।