मनोज सैनी
हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में नगर निगम, प्रशासन व पुलिस टीम द्वारा अवैध मदरसा व नमाज स्थल तोड़ने के दौरान हुए बवाल के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है, जिसमें मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालत की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही साथ अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। वहीं डीएम ने वनभूलपुरा में कर्फ्यू लगा दिया है और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश भी दे दिए हैं।

More Stories
डीएम मयूर दीक्षित ने एसडीएम के दायित्वों में किए है बदलाव।
ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर मांगी मुल्क के अमन चैन और तरक्की की दुआएं।
देश की शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: नीट पेपर लीक, सीबीएसई मूल्यांकन और अंकिता हत्याकांड को लेकर केंद्र सरकार पर बरसे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा