मनोज सैनी
हरिद्वार। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने बताया कि अग्निवीर योजना के खिलाफ और पुलवामा में शहीद हुए 44 जवानों की शहीदी के लिए 18 फरवरी को 11 बजे यूथ कांग्रेस भगतसिंह चौक से देवपुरा चौक तक पैदल न्याय यात्रा निकलेगी। खुराना ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश की सेना को कमजोर करने के साथ साथ रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ भी धोखा कर रही है। उन्होंने कहा आज देश में युवा रोजगार के लिए तरस गया है और वह कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है। उन्होंने कहा कि देश का युवा, किसान, महिलाए मोदी जी के जुमलों को समझ चुका है और वह आने वाले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहता है। युवा अब जाग चुका है, इसलिए अब वह हिंदू मुस्लिम, मंदिर मस्जिद के छलावे में नहीं आने वाला है और रोजगार, महिला सुरक्षा के नाम पर कांग्रेस पार्टी को वोट कर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करते हुए कांग्रेस की सरकार बनाएगा।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।