मनोज सैनी
हरिद्वार। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार के दो होनहार छात्रों का इंस्पायर अवार्ड स्कीम 2023-24 में चयन हुआ। कक्षा 9 के छात्र हिमांशु शुक्ला और रोहन नाथ ने विज्ञान में नवाचारित मॉडल बनाए जिसके आधार पर उनका चयन हुआ। दोनों होनहार छात्राओं को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा दस-दस हजार का नगद भुगतान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विज्ञान विभाग के आचार्य एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अजय सिंह जी द्वारा दोनों छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अब दोनों छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग भी करेंगें।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।