सुनील मिश्रा
हरिद्वार। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने प्रेस को बयान जारी करते हुए कहा कि यात्रा सीजन को लेकर उत्तराखंड सरकार के सभी दावे फेल हो गए हैं। हरिद्वार प्रशासन यात्रा सीजन और चारधाम यात्रा को लेकर सिर्फ बैठकों की खानापूर्ति तक ही सीमित है जबकि धरातल पर तीर्थयात्रियों को और शहरवासियों को जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। इतना ही नहीं बीते दिनों से बिजली पानी से पूरे शहर को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
केदारनाथ यात्रा में पांचवीं दुर्घटना से पूरा उत्तराखंड गमगीन हैं लेकिन सरकार को अपने चहेते हेली सर्विस कम्पनियों पर डीजीसीए की गाइडलाइंस को सख्ती से लागू करानी चाहिए, जिससे आम श्रद्धालुओं के जीवन के साथ खिलवाड़ न हो।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।