भूपेंद्र चौहान
हरिद्वार। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव मतदान की तारीख 19 दिसंबर 2025 तय कर दी गई है। इससे पहले वर्तमान कार्यकारिणी अध्यक्ष नमित शर्मा व सचिव सतीश चौहान ने वार्षिक लेखा जोखा व अपने कार्यों को सभी के सामने विस्तार से रखा।
बुधवार को आयोजित महासभा में सर्वसम्मति से मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप पालीवाल समेत 11 चुनाव अधिकारी बनाए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप पालीवाल ने बताया कि एसोसिशन के वार्षिक चुनाव कार्यक्रम की शुरुआत में नामांकन दाखिल करने के लिए 15 दिसंबर 2025, नामांकन जांच/वापसी 16 दिसंबर व मतदान 19 दिसंबर को तय किया गया है। फिलहाल,मतदान के बाद उसी शाम चार बजे से मतगणना की जा सकती है।सभी चुनाव अधिकारियों ने चुनाव में भागीदारी करने वाले सभी प्रत्याशियों से शालीनता, मर्यादाएं, व्यवहारिक तौर पर प्रचार प्रसार करेंगे,अन्यथा चुनाव आचार संहिता का पालन नहीं होने पर प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त किया जा सकता है।
11 चुनाव अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप पालीवाल, उप मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश गुप्ता, सहायक चुनाव अधिकारी रविन्द्र सहगल, सुनील चौहान,अश्वनी सैनी, प्रफुल्ल शर्मा,मोहम्मद उस्मान,दुष्यन्त कुमार,पंकज चौहान,विकास कुमार जैन व हितेश चौधरी मनोनीत किए गए हैं।

More Stories
SIR को लेकर डीएम ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक। कहा एसआईआर के जरिए निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना।
मोदी के 12 साल पर कांग्रेस ने बोला तीखा हमला। कहा मोदी के 12 साल झूठ का पुलिंदा।
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, प्रशासन रहा पूरी तरह सतर्क।