हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सरो के गुरु कैप्टन हरी सिंह थापा के निधन पर बॉक्सिंग से जुड़े खिलाड़ियों के साथ हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शोक जताया। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में यह एक अपूर्णीय क्षति है। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ विशाल गर्ग ने बताया कि कैप्टन हवा सिंह, ओम प्रकाश भारद्वाज, एमके राय, मलूक सिंह, एमएल विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र भट्ट, भास्कर भट्ट सहित कई अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सरो के गुरु हरी सिंह थापा आज हमारे बीच नहीं रहे। हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिशन के अध्यक्ष डॉ विशाल गर्ग ने बताया कि कामलवैल्थ के स्वर्ण तथा एशियन गेम्स टोकियो के रजत पदक विजेता बॉक्सिंग के पितामह गुरु जी ने अनेक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार किए और जीवन पर्यंत सभी मुक्केबाजों और खेल जगत के प्रेरणा स्रोत रहे।
एसोसिएशन के सचिव नवीन चौहान ने कैप्टन हरी सिंह थापा के बॉक्सिंग के योगदान के बारे में बताया। उन्होंने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि खेलजगत के लिए यह दुखद समाचार है। उन्होंने कैप्टन हरि सिंह थापा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते करते हुए उनके परिवार व सभी शिष्यों एवं प्रियजनों को इस दुख के घड़ी में हिम्मत दे।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।