क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने अश्लील इशारे करने के आरोप में रेलवे रोड व होटलों के आस पास से आठ महिला सैक्स वर्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी महिलाएं ज्वालापुर, हरिद्वार व कनखल आदि जगहों की रहने वाली हैं। पुलिस का दावा है कि पकड़ी गई महिलायें बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के बाहर आने जाने वाले लोगों को अश्लील इशारे करती है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पकड़ी गई 8 महिलाएं शादी शुदा है। कोरोना के कारण लगे लॉक डाउन से इनकी आर्थिक स्थिति जर्जर होने के कारण ये अपना जिस्म बेचने को विवश हो गयी। इनके पति नशा करने व मजदूरी के कारण इन्हें घर व बच्चों का पालन पोषण करने के लिये इस काम को करने पर मजबूर होना पड़ा। बताया गया कि इन महिलाओं को रेलवे स्टेशन के गेट के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। ये सभी महिलाएं रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी होकर आने जाने वाले लोगों को अश्लील इशारे कर रही थी। पुलिस ने द्वारा सभी महिलाओं को थाने लाया गया और उनसे पूछताछ की गई। ये महिलाएं यूपी के बिजनोर, सहारनपुर, कोटद्वार, छत्तीसगढ़ और हरिद्वार के ऋषिकुल, कोतवाली क्षेत्र के औधोगिक क्षेत्र, रावली महदूद की रहने वाली हैं। इससे पहले भी इनमें शामिल कई महिलाओं को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।