विधि संवाददाता
हरिद्वार। महिला यात्री से डरा धमकाकर व षड्यंत्र रचकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में फास्ट ट्रैक विशेष कोर्ट/एडीजे चंद्रमणि राय ने आरोपी अंकित वर्मा की जमानत अर्जी रद्द कर दी है।
शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र चौहान ने बताया कि 27 फरवरी 2026 को कोतवाली नगर क्षेत्र में एक महिला यात्री पलवल हरियाणा से बस स्टैंड हरिद्वार उतरी थी। बस स्टैंड से सिडकुल स्थित घर में जाने के लिए एक ऑटो में बैठी थी। गलत दिशा में ले जाने पर ऑटो वाले का विरोध किया तो ऑटो वाले ने पीड़ित महिला को एक गाड़ी में बैठाते हुए कहा था कि गाड़ी वाला पीड़िता को उसके घर पहुंचा देगा। आरोप लगाया है कि गाड़ी वाला पीड़िता को एक होटल में ले गया, जहां पीछे पीछे ऑटो वाला भी होटल में पहुंच गया था। यही नहीं, होटल में कार्यरत कर्मी गोविंदा की मदद से दोनों आरोपी पीड़िता को होटल के कमरे में ले गए और दोनों ने मिलकर पीड़ित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने का आरोप है। अगले दिन पीड़ित महिला ने गाड़ी चालक आरोपी अंकित वर्मा पुत्र शिवकुमार वर्मा निवासी मकान नंबर 70, राजलोक कॉलोनी, होली गंगेज स्कूल के सामने ज्वालापुर, ऑटो चालक श्याम साहू व होटल कर्मी गोविंदा के खिलाफ संबधित धाराओं में केस दर्ज कराया था।पीड़ित महिला ने अपने परिजनों व पुलिस को सारी आपबीती सुनाई थी।पुलिस ने आरोपी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचना करने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में आरोपपत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया था। केस की सुनवाई के बाद विचारण कोर्ट ने आरोपी अंकित वर्मा की जमानत अर्जी रद्द कर दी है।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी, 12 नमूने जांच के लिए भेजे गए।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 174 के कटे चालान, नाबालिक का कटा 27000 का चालान।
वन नेशन, वन इलेक्शन पर कांग्रेस का हमला। भाजपा द्वारा धार्मिक मंचों का राजनीतिक इस्तेमाल किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण: आलोक शर्मा