मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली रेलवे स्टेशन से भागने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के लोकेशन का पीछा कर करते हुए दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 14 मई को वादी निवासी कोटा मुरादनगर द्वारा थाने पर तहरीर दी कि गांव का सादिक पुत्र फरमान नाम के युवक द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाना व उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर थाने पर अभियोग पंजीकृत किया गया ।
ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में, अभियोग में वांछित अपराधियों की धर पकड़ हेतु थाने पर पुलिस टीम का गठन किया गया ।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसे संगीन अपराध में दर्ज अभियोग में फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के मोबाईल नं0 को ट्रेस करते हुए उसकी लोकेशन का पीछा किया और 20 मई को फरार आरोपित सादिक पुत्र फरमान निवासी कोटामुरादनगर कोतवाली पिरान कलियर जनपद हरिद्वार सम्बन्धिंत मु0अ0सं0 100/2026 को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली से धर दबोचा। पूछताछ में आरोपित द्वारा बताया कि घटना के दिन वह गांव से भाग गया था व हरिद्वार से ट्रेन में बैठकर महाराष्ट्र चला गया था आज पूणे से दिल्ली आ गया था।

More Stories
15 बसों का चालान, 2 बसें सीज़, 4 बसों की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति।
निगम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 100 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली में हनुमान की वेशभूषा में नृत्य कराए जाने को अपमानजनक बताते हुए कांग्रेस ने की जनता से माफी मांगने की मांग।