मनोज सैनी
हरिद्वार। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मेयर श्रीमती अनीता शर्मा के पति अशोक शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार और स्थानीय नेताओं पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि संवैधानिक व्यवस्था की मर्यादा के विपरीत विकास कार्यों के शिलापटों पर मेयर का नाम भी नहीं लिखा जा रहा है जो भाजपा की नकारात्मक राजनीति को दर्शाता है। उन्होंने कहा नगर क्षेत्र में जितने भी विकासपट लगाए गए हैं उन सब पर कालिख पोती जाएगी और उन्हें तोड़ा भी जाएगा।
उन्होंने भाजपा सरकार और भाजपा नेताओं पर हरिद्वार की जनता को अपमानित करने का भी आरोप लगाया। कहा कि हरिद्वार की जनता ने ही महापौर को चुना है और महापौर का अपमान किया जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि महापौर गंगा पुत्री है और उसका अपमान मां गंगा का अपमान है।

More Stories
8 नवंबर की मध्यरात्रि से फिर आयेगा ऊपरी गंगनहर में पानी।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का पति गिरधारी लाल झांसी में पुलिस ने किया गिरफ्तार।
त्यौहारी अवधि में अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर सख्ती, 45 चालान।