ब्यूरो
हरिद्वार। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के शांतरशाह में सोमवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब तीन नकाबपोश बदमाशों ने दुकान पर बैठे 26 वर्षीय बाइक मिस्त्री हैप्पी को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वही वारदात के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।
बताया गया कि हैप्पी अपनी मोटरसाइकिल की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और अचानक उस पर दो फायर झोंक दिया। गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। अचानक हुई फायरिंग से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
लोगों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया हैं। घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, एसएसआई अशोक सिरसवाल मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।दुकान पर बैठे युवक को गोली मारकर बदमाशों के फरार होने की घटना । गोलीकांड के पीछे की वजह क्या है और हमलावर कौन थे, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

More Stories
हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में बदले पुलिस अधिकारी। अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह को मिली हरिद्वार ग्रामीण की जिम्मेदारी।
ई-रिक्शा एवं तिपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान, 179 वाहनों के चालान एवं 21 वाहन सीज।
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।