मनोज सैनी
हिंदू देवी देवताओं के नाम पर देश में बड़े बड़े कार्यक्रम करने वाली संस्था इस्कॉन पर भाजपा सांसद श्रीमती मेनका गांधी ने बड़े आरोप लगाए है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बीजेपी सांसद मेनका गांधी इस्कॉन पर आरोप लगाते हुए कह रही हैं कि मैं इस्कॉन की अनंतपुर गौशाला में गई थी, जहां ऐसी कोई गाय नहीं मिली जो दूध न देती हो या बछड़े न देती हो। इसका मतलब है कि बाकी की गाएं बिक गई हैं।
वायरल वीडियो में मेनका गांधी यहीं नहीं रुकी। वे आगे कह रही हैं कि इस्कॉन देश में सबसे बड़ा धोखेबाज है। यह गौशालाओं का रखरखाव करता है और भूमि सहित सरकार से कई लाभ प्राप्त करता है। मेनका गांधी ने इस्कॉन पर आरोप लगाया, “इस्कॉन अपनी सारी गायें कसाइयों को बेच रहा है। वे जितना ये सब करते हैं उतना कोई नहीं करता और वे सड़कों पर ‘हरे राम हरे कृष्ण’ गाते हैं। फिर कहते हैं कि उनका पूरा जीवन दूध पर निर्भर है। शायद, किसी ने भी इतने मवेशी कसाईयों को नहीं बेचे हैं जितने उन्होंने बेचे हैं।”

More Stories
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।