मनोज सैनी
जन्माष्टमी के पावन पर्व पर “हरे राम हरे कृष्ण” गाने वाले व बड़े बड़े कार्यक्रम करने वाले इस्कॉन पर भाजपा सांसद श्रीमती मेनका गांधी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों का एक वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने इस्कॉन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मैं आंध्र प्रदेश में इस्कॉन की अनंतपुर गौशाला में गई थी, जहां ऐसी कोई गाय नहीं मिली जो दूध न देती हो या बछड़े न देती हो। पूरी डेयरी में एक भी सूखी गाय (जो दूध ना देती हों) नहीं थी। एक भी बछड़ा नहीं था। इसका मतलब है कि सभी बिक गईं। इस्कॉन देश में सबसे बड़ा धोखेबाज है। यह गौशालाओं का रखरखाव करता है और भूमि सहित सरकार से कई लाभ प्राप्त करता है।
मेनका गांधी ने इस्कॉन पर आरोप लगाया, “इस्कॉन अपनी सारी गायें कसाइयों को बेच रहा है। वे जितना ये सब करते हैं उतना कोई नहीं करता और वे सड़कों पर ‘हरे राम हरे कृष्ण’ गाते हैं। फिर कहते हैं कि उनका पूरा जीवन दूध पर निर्भर है। शायद, किसी ने भी इतने मवेशी कसाईयों को नहीं बेचे हैं जितने उन्होंने बेचे हैं।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
अमेरिकन आश्रम की स्वामी ईस्टर फ्रीड और प्रबंधक ने लगायी भूमि पर किए गए कब्जे को हटाने की गुहार।
नाबालिग विद्यार्थियों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध अभियान, 20 स्कूटी/मोटरसाइकिल सीज।