गुरुकुल विद्यालय विभाग के बच्चों के साथ किया यज्ञ, दीर्घायु की कामना के लिए गंगा दुग्धाभिषेक
सुनील मिश्रा
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु, उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में हवन-यज्ञ के गंगा दुग्धाभिषेक कर प्रार्थना की। इस दौरान पौधारोपण भी किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन मनाते हुए गुरुकुल विद्यालय विभाग में हवन- यज्ञ किया। जिसमें आहूति देते हुए सभी बच्चों के साथ भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की। भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, विधायक आदेश चौहान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के हर वर्ग का समुचित विकास हो रहा है। प्रदेश में आज सभी वर्ग उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं से खुश है। विक्रम भुल्लर ने गंगा दुग्धाभिषेक करते हुए प्रार्थना की सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश का प्रत्येक नागरिक तरक्की करता रहे। इस मौके पर जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी, रणजीता, लव शर्मा, पार्षद नागेेंद्र राणा, आशीष चौधरी, दीपांशु शर्मा, नवजोत वालिया, संदीप प्रधान, युधिष्ठिर वालिया आदि शामिल हुए।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी