मनोज सैनी
हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत शांतरशाह गांव में जून माह में हुई 13 साल की नाबालिग दलित युवती की गैंगरेप कर हत्या कर दी गई थी, जिसमें मुख्य आरोपी आदित्य राज सैनी की अब तक गिरफ्तारी ना होने पर बच्ची की विधवा मां ने एक वीडियो जारी कर 5 अक्टूबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है। मृतका की मां ने दलित समाज के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की है।
बता दें की गैरसैंण में हुई विधानसभा की बैठक में नेता प्रतिपक्ष और कलियर विधायक, लक्सर विधायक ने उक्त मामले को उठाते हुए साजिशकर्ता की गिरफ्तारी की मांग की थी, जिस पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने जवाब देते हुए कहा की धामी सरकार किसी आरोपी को नहीं बचा रही है और आरोपी आदित्यराज सैनी की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही है। मगर विधानसभा में जवाब देने के बाद भी आरोपी आदित्यराज खुला घूम रहा है और अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। थक हारकर मृतका की विधवा मां ने एक वीडियो जारी कर बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए एसएसपी कार्यालय, रोशनाबाद के बाहर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दे दी है।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी