सुनील मिश्रा
हरिद्वार। हरिद्वार सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही जनता कैबिनेट पार्टी की अध्यक्ष भावना पांडे ने प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान खानपुर विधायक उमेश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्हें महिला विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि वे उत्तराखंड की बेटी हैं और महिलाओं के सम्मान की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगी। भावना पांडे ने बताया कि खानपुर विधायक उमेश कुमार की एक वीडियो एसएसपी को सौंपी है और जांच की मांग की है। पुलिस वीडियो की जांच कर सच्चाई को सामने लाए। भावना पांडे ने कहा कि महिलाएं देवी का रूवरूप हैं लेकिन एक जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह का कृत्य कर महिलाओं का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को भावना पांडे खुलकर लड़ेगी। महिलाओं का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश की जनता ऐसे जनप्रतिनिधि के बहकावे में नहीं आएगी।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।