नई दिल्ली। आईआईटी को नौकरी की गारंटी माना जाता है लेकिन इस बार आईआईटी प्लेसमेंट में 30 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है। इस साल के प्लेसमेंट के आंकड़े हैरान करने वाले हैं। स्टूडेंट्स को मिलने वाले ऑफर काफी कम हो गए हैं।कंप्यूटर साइंस के स्टूडेंटस को इस साल नौकरी नहीं मिल रही है। इस साल विभिन्न कंपनियां आईआईटी आईं। मगर, उनकी तरफ से जॉब ऑफर 30 फीसदी तक कम हो गए हैं। इस चौंकाने वाले ट्रेंड से पुरानी आईआईटी दिल्ली, बॉम्बे, कानपुर, मद्रास, खड़गपुर, रुड़की, गुवाहाटी और वाराणसी परेशान हैं। इस साल के लिए फाइनल प्लेसमेंट को शुरू हुए हफ्ता भर गुजर चुका है। मगर स्टूडेंट्स के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। हैरानी करने वाली बात यह है कि कंप्यूटर साइंस जैसे कोर्स में भी नौकरियां कम हो रही हैं। एक हफ्ते बाद भी कई छात्रों के हाथ में अभी तक नौकरियां नहीं हैं। पिछले कुछ सालों से लगातार कम्प्यूटर साइंस के छात्रों को सबसे पहले नौकरियां मिल जा रही थीं। सिर्फ तीन से चार दिनों में इन सभी स्टूडेंट्स के हाथ में नौकरियां होती थीं। आईआईटी स्टूडेंट्स का कहना है कि पिछले साल जहां कंपनियां 8 से 10 बच्चों को नौकरियां दे रही थी वो अब सिर्फ 1 से 2 छात्रों को ही जॉब ऑफर कर रही हैं। आईआईटी में फाइनल प्लेसमेंट सेशन एक दिसंबर से शुरू हुआ था। प्लेसमेंट सेल अब और ज्यादा कंपनियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। आईआईटी खड़गपुर को अभी तक 1181 और आईआईटी बीएचयू को 850 ऑफर ही मिले हैं।

More Stories
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।