मनोज सैनी
हरिद्वार। राजभाषा कार्यान्वयन एवं हिंदी के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान हेतु, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) हरिद्वार द्वारा, बीएचईएल हरिद्वार को सार्वजनिक उपक्रम श्रेणी में वर्ष 2024-25 के लिए, तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
आईआईटी, रूड़की में आयोजित 41वीं अर्धवार्षिक बैठक के दौरान, नराकास हरिद्वार के अध्यक्ष एवं टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, ऋषिकेश के मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) डॉ. अमर नाथ त्रिपाठी ने, यह पुरस्कार बीएचईएल के अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री पार्थ सारथी गौडा, उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती शशि सिंह एवं राजभाषा अधिकारी श्री योगेंद्र प्रसाद को प्रदान किया।
बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार ने नराकास राजभाषा शील्ड प्राप्त करने पर खुशी व्यक्त करते हुए, इस उपलब्धि के लिए सभी कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार प्रभाग में राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य को दर्शाता है। इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी तथा नराकास प्रतियोगिता के विजयी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।