मनोज सैनी
हरिद्वार। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए भारत सरकार को 88 करोड़ रुपये के अंतिम लाभांश का भुगतान किया है।
डॉ. नलिन सिंघल, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, बीएचईएल ने श्री कमरान रिजवी, सचिव, भारी उद्योग की उपस्थिति में भारत सरकार द्वारा धारित इक्विटी (63.17%) पर वर्ष 2022-23 के अंतिम लाभांश का चेक माननीय केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री, डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय को भेंट किया।
इस अवसर पर बीएचईएल निदेशकमंडल के सदस्य तथा भारी उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि, वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए, कंपनी के शेयरधारकों को कुल 139 करोड़ रुपये के लाभांश का भुगतान किया गया है।

More Stories
नकाबपोश बदमाशों ने दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय मौत।
हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में बदले पुलिस अधिकारी। अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह को मिली हरिद्वार ग्रामीण की जिम्मेदारी।
ई-रिक्शा एवं तिपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान, 179 वाहनों के चालान एवं 21 वाहन सीज।