हर्ष सैनी
हरिद्वार। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडे के नेतृत्व में महंगाई व अहंकारी सरकार के खिलाफ महिलाओं ने रानीपुर विधानसभा हरिद्वार क्षेत्र की राम धाम कॉलोनी में एकत्रित होकर राम धाम कॉलोनी, रावली महदूद, ब्रह्मपुरी में रैली निकालकर केंद्र की भ्रष्टाचारी सरकार व उत्तराखंड की डबल इंजन वाली सरकार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झूठे वादे के खिलाफ महिला शक्ति ने हुंकार भरी। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा जब तक बीजेपी को सत्ता से बेदखल नहीं कर लेंगे महिलायें चैन से नहीं बैठेंगी।

जिला अध्यक्ष विमला पांडे ने कहा बीजेपी सरकार देश की जनता को धोखा देकर सत्ता पर काबिज हुई है। अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री बदलना व मंत्री बदलने में समय व्यतीत हो रहा है। जनता का कोई काम नहीं हो रहा है। रानीपुर विधानसभा विधायक आदेश चौहान के खिलाफ भी महिलाओं ने हल्ला बोला। विमला पांडे ने कहा आदेश चौहान ने भी रानीपुर क्षेत्र की जनता से अनेकों वायदे किये थे मगर सब वायदे झूठे ही निकले और जनता को गुमराह चुनाव के समय गुमराह किया। जनता अब जुमले बाजों से आजिज आ चुकी है और कांग्रेस की तरफ टकटकी लगाए देख रही है।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।