मनोज सैनी
हरिद्वार। विगत दिनों हरिद्वार में सत्ताधारी भाजपा के पदाधिकारी जिला महामंत्री विकास तिवारी पर पूर्व विक्रेता सहकारी भंडार ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए नौकरी पक्की करने के नाम पर 5 लाख रुपये मांगने के आरोप लगाए ही थे कि अब भाजपा के ही 2 अन्य नेताओं पर सरकार में राज्यमंत्री(विभाग उपाध्यक्ष) बनवाने/ मनोनीत करवाने के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवालिक नगर, हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार में एक तहरीर देते हुए भाजपा के 2 नेताओं रजनीश कौशिक पुत्र शिवकुमार कौशिक निवासी नारसन खुर्द, हरिद्वार व अवनीश कौशिक पुत्र शिवकुमार, हाल निवासी एमडीडीए कॉलोनी, देहरादून के खिलाफ सरकार में राज्यमंत्री का पद दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। कोतवाली में दी गयी तहरीर के अनुसार पीड़ित ने लिखा है कि उपरोक्त दोनों व्यक्तियों से उसकी मुलाकात दो- ढाई साल पहले हुई थी। तहरीर में लिखा है कि रजनीश कौशिक जो उत्तराखंड सरकार के पर्यटन विकास बोर्ड में सदस्य है तथा अवनीश कौशिक जो भाजपा के जिला संयोजक के पद पर भी रह चुके हैं। साथ ही तहरीर में बताया गया कि वह एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करता है और लगभग ढाई-तीन वर्ष पूर्व प्रार्थी को एक सुनियोजित षड्यंत्र, धोखाधड़ी, छल कपट के तहत बहला-फुसलाकर अच्छे पदों का हवाला देकर सरकार में राज्य मंत्री विभाग उपाध्यक्ष हेतु बनाए जाने/ मनोनीत किये जाने के नाम पर उपरोक्त दोनों नेताओं ने 30 लाख रुपये ठग लिये।


More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।