मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखंड की भाजपा सरकार की बिजली उपभोक्ताओं के घर-घर स्मार्ट मीटर लगाने की योजना का जनहित में कांग्रेस यूं ही विरोध नहीं कर रही है बल्कि इसके लगने से होने वाले दुष्परिणाम से जनता को सचेत भी कर रही है। हरिद्वार के कनखल क्षेत्र से आज स्मार्ट मीटर लगने से होने वाले दुष्परिणाम की खबर सामने आ गई, जहां हनुमंतपुरम सेवानिवृत्त कर्मचारी वीरेंद्र कुमार के घर लगे पुष्पा देवी नाम की महिला उपभोक्ता के नाम पर लगाए गए बिजली के स्मार्ट मीटर का फर्जीवाड़ा सामने आ गया। ऊर्जा विभाग ने पुष्पा देवी के एक महीने का बिजली का बिल ही 32 लाख 84 हजार 810 रूपए भेज दिया है। जिसके चलते पुष्पा देवी के पूरे घर में घबराहट का डर और घबराहट का माहौल बना रहा। उक्त पूरा मामला आज पूरे दिन सोशल मीडिया में छाया रहा।
मिली जानकारी के अनुसार हनुमंतपुरम निवासी पुष्पा देवी ऊर्जा निगम की उपभोक्ता हैं। फरवरी में उपभोक्ता का पुराना मीटर बदल का नया स्मार्ट मीटर लगाया गया था। इसके बाद फरवरी माह में उपभोक्ता को 32 लाख से अधिक का बिल प्राप्त हुआ। ऐसे प्रकरण को देखते हुए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने स्मार्ट मीटर का विरोध करने का फैसला लिया है।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद