मनोज सैनी
चमोली। गोविन्दघाट से हेमकुण्ड साहिब और फूलों की घाटी को जोड़ने वाला पुल चटटान टूटने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे हेमकुण्ड साहिब व फूलों की घाटी के साथ साथ पुलना, भ्यूडार के ग्रामीणों का संपर्क मुख्य मार्ग से पूरी तरह कट गया है।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्रामीणों की आवाजाही के लिए अस्थायी पुल का निर्माण प्रारम्भ कर दिया है। वहीं लोनिवि ने सामान्य आवाजाही के लिए 110 मीटर स्पान के वैली ब्रिज की आवश्यकता बतायी है। जिसका प्रस्ताव बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना में चट्टान के नीचे दबने से एक व्यक्ति जोगिन्दर शर्मा उम्र 34 वर्ष पुत्र पारस शर्मा, सुदामा नगर जिला बेतिया बिहार की मृत्यु की पुष्टि हुई है। मृतक का पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गयी है।

More Stories
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा