मनोज सैनी
हरिद्वार। गली में घूमने वाले आवारा कुत्तों ने एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो ज्वालापुर क़स्साबान की शेखों वाली गली का बताया जा रहा है, जिसमें एक महिला जैसे ही अपने घर से निकली तो उसको गली में घूमने वाले आवारा कुत्तों के झुंड ने घेर लिया और नोच डाला जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वह तो भला हो पड़ोसियों का कि वह महिला की आवाज सुनकर घर से बाहर निकले और कुत्तों को भगाया। तब जाकर महिला की जान बच पाई।

More Stories
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा