Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

अंकिता भंडारी हत्याकांड: देहरादून में अज्ञात वीआईपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

ब्यूरो

देहरादून। अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की घोषणा होने के बाद मामले ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया है। देर रात देहरादून में एफआईआर दर्ज की गईं, जिसमें एक एफआईआर में अज्ञात वीआईपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के वरिष्ठ पर्यावरणविद एवं पद्मभूषण सम्मान से अलंकृत डॉ. अनिल प्रकाश जोशी द्वारा पुलिस महानिदेशक को शिकायत सौंपी गई थी। शिकायत में इंटरनेट मीडिया पर लंबे समय से चल रही उन चर्चाओं का उल्लेख किया गया था, जिनमें अंकिता भंडारी हत्याकांड में कुछ प्रभावशाली अज्ञात व्यक्तियों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है, जिन्हें ‘वीआईपी’ के रूप में संदर्भित किया गया।

शिकायत में यह भी कहा गया कि यद्यपि इस मामले में नामजद आरोपियों को सजा हो चुकी है, लेकिन अब भी यह सवाल बना हुआ है कि क्या जांच के दौरान कुछ अहम साक्ष्य जानबूझकर छिपाए गए या नष्ट किए गए। यदि ऐसा हुआ है तो यह स्वयं में एक गंभीर और स्वतंत्र अपराध है, जिसकी निष्पक्ष और गहन जांच जरूरी है।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक ने शिकायत की जांच का जिम्मा एसएसपी देहरादून अजय सिंह को सौंपा। जांच के उपरांत एसएसपी ने वसंत विहार थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीबीआई जांच की घोषणा के बाद सामने आ रही शिकायतों और तथ्यों को गंभीरता से लिया जा रहा है। सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!