मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार में प्रतिदिन चाइनीज मांझा जान का दुश्मन बनता जा रहा है। इसी के चलते आज हरिद्वार के युवाओं ने नगर मजिस्ट्रेट श्री जगदीश लाल को एक ज्ञापन सौंपा। बताते चलें कि विगत दिनों चाइनीज मांझे की चपेट में माया विहार निवासी विजय पंवार आ गए थे जिसमें वे गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। घायल हुए विकास पंवार की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उनके बड़े भाई आकाश पंवार ने आज युवा मोर्चा के साथियों को लेकर चाइनीज मांझा का विरोध किया। युवाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट, हरिद्वार श्री जगदीश लाल को ज्ञापन देते हुए अपनी अपनी बात रखी और कहा कि चाइनीज मांझे की बिक्री को रोकने के लिये एक छापामार टीम बनाई जाए जो समय समय पर छापे की कार्यवाही करे और जो भी दुकानदार चाइनीज मांझा बेचता हुआ पाया जाए उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाये। सिटी मजिस्ट्रेट साहब ने सभी विरोध कर रहे युवाओं को आश्वासन दिया के हरिद्वार में हो रही चाइनीज मांझा की बिक्री अब नहीं होगी। सिटी मजिस्ट्रेट साहब ने कहा रोज़ चाइनीज मांझा अपनी चपेट में किसी ना किसी को ले रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा चाइनीज मांझा की बिक्री करने वाले को बिल्कुल भी छोड़ा नहीं जाएगा। ज्ञापन देने वालों और चाइनीज मांझे की बिक्री का विरोध कर रहे युवा मोर्चा में समाज सेवी विशाल गर्ग, आकाश पंवार, माया विहार, अंकित राठौर, पंकज चौधरी, अनमोल कुमार, सुमित राणा,आकाश भारद्वाज, हनी चौहान, कुणाल कपूर, सोनी भारद्वाज, विनोद भारद्वाज
आदि शामिल थे।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
रविवार को होगा भव्य चित्रगुप्त कथा का आयोजन।