मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार बस अड्डा एवंड़ रेलव स्टेशन के बाहर खडे कर जाम लगाने वाले बिक्रम/टैम्पो चालको के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाते हुए 24 बिक्रम/टैम्पो को सीज किया एंव 26 बिक्रम/टैम्पो का मौके पर नगद चालान कर ₹13000/- सयोंजन शुल्क वसूला गया।
मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज बस अड्डा रेलवे गेट हरिद्वार के पास आये दिन टैम्पो/ विक्रम सावरियो के लिये सडक पर बेतरतीब ढंग से खडे होकर यातायात बाधित कर रहे थे तथा अवैध रुप से टैम्पो/विक्रम का संचालन कर रहे थे जिसके कारण आम स्थानीय जनता एवं हरिद्वार आने वाले यात्रियो को काफी परेशानियां का सामना करना पड रहा था।
उक्त के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में आज पुलिस टीम गठित कर शिवमुर्ति चौक से रोडवेज बस अड्डा ,रेलवे गेट तक विक्रम/टैम्पो के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया।
चैकिंग अभियान के दौरान सडक पर गलत तरीके से खडे एवं यातातात बाधित करने वाले विक्रम/ टैम्पो चालको के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत (चौबीस 24) बिक्रम/टैम्पो को सीज किये गये एंव 26 बिक्रम/टैम्पो का नकद चालान कर ₹13000/- की धनराशी वसूल की गयी।

More Stories
पुलिस ने सिडकुल में अश्लील हरकतें कर रही 05 महिलाओं को हिरासत में लिया। सिडकुल क्षेत्र व पेंटागन मॉल स्थित स्पा सेंटर पर भी की गई छापेमारी
दुष्कर्म का प्रयास करने के वाले पिता को 10 वर्ष की कैद।
पहले वीडियोग्राफी, फिर कार्रवाई: नगर निगम हरिद्वार ने अपनाया अतिक्रमण नियंत्रण का नया मॉडल