Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

लोकसभा चुनाव से पूर्व बिखर रहा है कांग्रेस का कुनबा, आज कांग्रेस के मौजूदा विधायक राजेंद्र भंडारी ने भी थामा भाजपा का दामन।

मनोज सैनी

लोकसभा चुनाव से पहले उत्‍तराखंड में कांग्रेस का कुनबा बिखरता जा रहा है। दो पूर्व विधायक विजयपाल और मालचंद के भाजपा में शामिल होने के बाद आज बदरीनाथ से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

दिल्ली में राजेंद्र भंडारी ने पीयूष गोयल, सीएम धामी, अनिल बलूनी और दुष्यंत कुमार गौतम की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।अनिल बलूनी ने राजेंद्र भंडारी का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। राजेंद्र भंडारी के भाजपा में शामिल होने से गढ़वाल लोकसभा सीट पर भाजपा को फायदा होगा क्योंकि गढ़वाल लोकसभा सीट पर राजेंद्र भंडारी ही एक मात्र कांग्रेस के विधायक थे।

राजेंद्र भंडारी बदरीनाथ से मौजूदा विधायक हैं। इससे पहले 2012 के विधानसभा चुनाव राजेंद्र भंडारी बदरीनाथ सीट से विधायक चुने जाने के बाद हरीश रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भंडारी ने उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को पटखनी दी है। राजेंद्र भंडारी की पत्नी रजनी भंडारी वर्तमान में चमोली से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद राजेंद्र भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड में जो विकास कार्य चल रहे हैं, उससे प्रभावित होकर वह पार्टी में शामिल हुए हैं।

वहीं इससे पूर्व उड़ीसा के चुनाव प्रभारी बनाए गए हरक सिंह रावत की पुत्र वधु अनुकृति गुंसाई रावत और टिहरी सीट से पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने भी कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया।

Share
error: Content is protected !!