ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं घोर अनुशासनहीनता के मामले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए महेन्द्र लुंठी, भावना नगरकोटी एवं दीपक लुंठी को तत्काल प्रभाव से 6 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है।

प्रदेश महामन्त्री राजेंद्र भंडारी ने बताया कि यह निर्णय पिथौरागढ़ में 30 जून, 2026 को आयोजित परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के दौरान संगठन की गरिमा एवं अनुशासन के विरुद्ध किए गए कृत्यों, जारी कारण बताओ नोटिस, प्राप्त जवाब तथा जिला कांग्रेस कमेटी की रिपोर्ट के परीक्षण के उपरांत लिया गया है।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि पार्टी में अनुशासन सर्वोच्च है। संगठन की मर्यादा, विचारधारा एवं सामूहिक निर्णयों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की गतिविधि स्वीकार्य नहीं है। पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध भविष्य में भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी ।

More Stories
कांवड़ मेले की तैयारियों के बीच रोड़ी बेलवाला में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 30 से अधिक अस्थायी दुकानें हटाई गईं।
लड़की का अपहरण कर कई बार रेप करने वाले आरोपी को 20 वर्ष की कैद, 70 हजार रुपये का लगाया जुर्माना।
”भंडारे वाले बाबा” को हरिद्वार पुलिस ने दी सम्मानजनक अंतिम विदाई।