मनोज सैनी
हरिद्वार। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से कांग्रेस ने उत्तराखंड में “मेरा वोट – मेरा अधिकार” अभियान की शुरुआत की है। उत्तराखंड मताधिकार संरक्षण समिति के सदस्य पंकज क्षेत्री ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना है। मतदाता सूची निष्पक्षता से बनायी जाएं, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने या स्थान परिवर्तित करने की प्रक्रिया का पालन किया जाए। पंकज क्षेत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए मतदाता सूचियों में हेरफेर कर रही है।महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और केदारनाथ चुनाव में मतदाता सूचियों में गड़बड़ की गयी। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर अधिकारियों ने उत्तराखंड में जनवरी में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूचियों से हजारों लोगों के नाम काट दिए और बाहरी लोगों के नाम जोड़े गए, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के प्रति पूरे देश में नाराजगी है और मतदाता सूचियों में गड़बड़ कर भाजपा चुनाव जीत रही है।
प्रेस वार्ता में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा, राजबीर सिंह चौहान, वरूण बालियान, विकास चंद्रा, दीपक टंडन, पूर्व पार्षद राजीव भार्गव, तरूण व्यास, ऋषभ वशिष्ठ, पुनीत आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories
पूर्व सांसद राज बब्बर के जन्म दिन पर कांग्रेसजनों ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक। मां गंगा से की उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना।
अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा। रेलवे, जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सयुक्त रूप से हटाया गया अतिक्रमण।
पेपर लीक के विरोध में जागरूकता अभियान चलाएगी कांग्रेस: बालेश्वर सिंह