मनोज सैनी
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा जैसे-जैसे अपने तीसरे चरण में आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे पुलिस के समक्ष नई-नई चुनौतियां सामने आ रही हैं। डाक कांवड़ियों की बड़ी-बड़ी गाड़ियां लगातार आ रही है किसी एक गाड़ी के थोड़ा रुकने पर काफी लंबी लाइन लग जा रही है। डाक कांवड़ यात्रा में पथरी क्षेत्रांतर्गत एक भोले की गाड़ी आगे नहीं बढ़ी तब पूछने पर बताया कि “ड्राइवर कहीं गया है और हम को चलानी आती नहीं, हम लोग खुद बहुत परेशान हैं” इस पर थानाध्यक्ष पथरी रविंद्र कुमार द्वारा स्वयं ट्रैक्टर चलाकर ट्रैफिक सुचारू किया गया।
भोले बहुत खुश हुए और जयकारों के साथ थानाध्यक्ष पथरी के साथ सभी ने फोटो खिंचवाई।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी