मनोज सैनी
हरिद्वार। डेंगू से निपटने के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. आर राजेश कुमार शनिवार को हरिद्वार पहुंचे।जहां उन्होंने चिकित्सालयों में जाकर डेंगू मरीजों से बात चीत की और व्यवस्थाएं जांची और जिला चिकित्सालय हरिद्वार, जिला महिला चिकित्सालय हरिद्वार और उप जिला मेला चिकित्सालय का निरीक्षण किया।

डॉ आर राजेश कुमार ने सभी चिकित्सालयों में डेंगू मरीजों के लिए अतिरिक्त बेड की व्यवस्था रखने, आइसोलेशन वार्ड बनाने तथा त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य सचिव ने हर मिलाप जिला चिकित्सालय में देखभाल वार्ड में भर्ती लोगों से मिले एवं बातचीत कर उनका हाल जाना तथा जिला महिला चिकित्सालय के एम0 सी0 एच0 विंग का निरिक्षण किया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश किये। इसके साथ ही जिला मेला चिकित्सालय के जिरियाट्रिक वार्ड का भी निरिक्षण किया।
सचिव आर0 राजेश कुमार ने हरिद्वार मे बनने जा रहे हरिद्वार मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया। निरिक्षण के बाद डॉ आर0 राजेश कुमार ने कहा यह कॉलेज भविष्य मे हरिद्वार के लिये वरदान साबित होगा। निरिक्षण के दौरान सी0 एम0 ओ0 डॉ मनीष दत्त, ऐ0 सी0 एम0 ओ0 डॉ आर0 के0 सिंह, डॉ गुरनाम सिंह, मलेरिया इंस्पेक्टर सी0 एम0 कंसवाल, डॉ तरुण, डॉ पंकज सिंह, डॉ अजय कुमार, अनिल सती एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।