मनोज सैनी
लक्सर। शराब पीकर वाहन चलाना वाहन चालकों को बहुत महंगा पड़ गया। लक्सर पुलिस ने देर रात तक चली वाहन चैकिंग में 4 लोगों को एम0 वी0 एक्ट की धारा 185 /207 में गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज कर दिया है। साथ ही वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। वाहन चेकिंग के दौरान लक्सर पुलिस ने 81 पुलिस एक्ट में 10 व्यक्तियो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए चालान के रूप में 2500 रुपये संयोजन शुल्क भी वसूल किया है।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर नशे में वाहन चलाना, ओवर स्पीड, गलत दिशा में वाहन चलाना, रैश ड्राइविंग, स्टंट ड्राइविंग, रैट्रो साईलेंसर, फ्रेशर हाँर्न के विरुद्व अभियान चालाया जा रहा है। उक्त के क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में देर रात तक चैकिंग के दौरान 04 व्यक्तियों सोनित पुत्र रुपचन्द निवासी टाडा मेहतोली थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार, भीम सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी अकोढा कला थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार, शेखर कुमार पुत्र ब्रजमोहन निवासी कुटेशरा थाना चरथावल जनपद मु0नगर उ0प्र0,ओमवीर पुत्र शेर सिह निवासी मोहम्मदपुर बुजुर्ग थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया तथा मौके पर वाहन को सीज किया गया। चालको के लाइसेन्स निरस्तिकरण की कार्यवाही की गयी ।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी