मनोज सैनी
पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से एक बहुत दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक को व्यायाम करते समय अचानक दिल का दौरा आया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रमोद बिंजोला के रूप में हुई है। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी सामने आया है। यह सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो 17 अप्रैल का बताया जा रहा है।
वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि प्रमोद सामान्य रूप से व्यायाम कर रहा था, तभी वह अचानक लड़खड़ाकर जमीन पर गिर जाता है। कुछ ही क्षणों में उसके शरीर में कोई हरकत नहीं दिखती।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद