क्राइम ब्यूरो
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर में एक युवक पर महिला से शादी का झांसा देकर पति से तलाक कराने और दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेल कर ढाई लाख हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार काशीपुर क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया है कि एक साल पहले उसकी मुलाकात बांसखेड़ा निवासी मो0 आलिम से हुई। आलिम ने पहले उसे शादी का झांसा देकर उसके पति से तलाक कराया और पति की ओर से तलाक के एवज में दिए 2.5 लाख रुपये भी आलिम ने हड़प लिए। वहीं पीड़िता ने बताया आरोपी ने उसकी फोटो व वीडियो भी बना रखी हैं। जिस के चलते वह उसे ब्लैकमेल करता है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।