मनोज सैनी
जल्दबाजी और लापरवाही के चलते एक बुजुर्ग की रेलवे क्रॉसिंग पर पल भर में जान चली गई। घटना कानपुर के पनकी पड़ाव रेलवे क्रॉसिंग की है जहां रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद भी लोग एक-एक करके ट्रैक को पार कर रहे थे। इस बीच एक बुजुर्ग शख्स अपनी साइकिल लेकर रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच सामने आ रहे तेज रफ़्तार ट्रेन ने उसे उड़ा दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बुर्जुग रेलवे फाटक के बंद होने के बाद भी अपनी साइकिल को लेकर नीचे निकल गया और पटरी पार करने के दौरान ट्रेन आ गई और उसकी जान चली गई। जानकारी के अनुसार हादसा 14 जनवरी को हुआ। हादसे के बाद रेलवे विभाग ने शव को बरामद कर बुजुर्ग के बारे में पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा गया।

More Stories
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।