सुनील मिश्रा
हरिद्वार। ज्वालापुर चौक बाजार में राम मंदिर निर्माण के नाम पर फर्जी रसीद बुक के आधार पर धन उगाही करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चौक बाजार स्थित गुप्ता जी की दुकान पर सांयकाल में एक युवक राम मंदिर निर्माण के नाम पर गुप्ता जी की दुकान पर रसीद कटाने के लिए पहुंचा।
इसी बीच दुकानदार गुप्ता जी को उसके हाव-भाव पर कुछ शक हुआ तो उन्होंने उस शख्स से उसका नाम और पता पूछा तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। इसी बीच नाम पता पूछने पर युवक अपनी पोल खुलती देखकर वहां से तुरंत रफूचक्कर हो गया तथा आपाधापी में उसकी रसीद बुक गुप्ता जी की दुकान पर ही छूट गई। मामले की जानकारी लगते ही आसपास के दुकानदार एकत्र हो गए और मामले की जानकारी ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी को दी। मामले की जानकारी का पता चलते ही थाना प्रभारी ने फर्जी रसीद बुक अपने कब्जे में ले ली है तथा पुलिस संदिग्ध युवक की तलाश में जुट गई है।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
रविवार को होगा भव्य चित्रगुप्त कथा का आयोजन।