मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार के भोगपुर क्षेत्र में अवैध खनन व परिवहन की शिकायत प्राप्त होने पर आज सुबह 5 बजे उपजिलाधिकारी हरिद्वार अजयवीर सिंह व जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार मय राजस्व व खनन की टीम के साथ एक निजी कार से गस्त पर निकले, जिसमें भोगपुर में घुसते ही 02 ट्रक यू0के0 18 सी0ए0 0162 व यू0के0 08 सी0बी0 9982 में आते दिखे जिन्हें चेक कराया गया तो दोनों वाहनों में वैध ई रवन्ना नही पाये जाने पर दोनों वाहनों को शिव गंगा स्टोन क्रेशर के सुपुर्द किया गया है। उक्त के उपरांत क्षेत्र में भनक लगते ही कोई अन्य वाहन नही मिला परन्तु अवैध उपखनिज ढो रहे 1 बुग्गी व 1 टेम्पो को सीज कर स्टोन क्रेशर के सुपुर्द किया गया है। उक्त के उपरांत टीम विशनपुर कुंडी व रानीमाजरा की ओर औचक निरीक्षण किया गया जिसमें अवैध खनन स्थलों की पैमाइश की गई है तथा कुमार स्टोन क्रेशर में एक जे0सी0बी0 पायी गयी है जिसको सीज कर स्टोन स्वामी को सुपुर्द की गयी है। कुमार स्टोन क्रेशर में पैमाइश की गई है जिसकी आख्या जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित की जाएगी। उपजिलाधिकारी हरिद्वार का कहना है कि अवैध खनन पर लगातार कार्यवाही की जाएगी, किसी को भी अवैध खनन नही करने दिया जाएगा हमारी टीम और मै स्वंय भी रात्री गस्त कर अवैध खनन पर कार्यवाही करूँगा।
आज की कार्यवाही में उपजिलाधिकारी हरिद्वार अजयवीर सिंह, जिला खान अधिकारी हरिद्वार प्रदीप कुमार सहित राजस्व उपनिरीक्षक देवेश घिल्डियाल, ममंगाई और खनन विभाग के सर्वेयर विवेक कुमार उपस्थित रहे।

More Stories
कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर मनाया काला दिवस।
नो-एन्ट्री में भारी वाहनो के विरूद्ध चलाया चैकिंग अभियान: 14 वाहनो के ₹7000/- व 01 वाहन का कोर्ट चालान किया।
बीएचईएल हरिद्वार में राजभाषा सम्मान समारोह का आयोजन। डिजिटल मीडिया के युग में हिंदी अधिक प्रभावशाली है: रंजन कुमार