विशेष संवाददाता
हरिद्वार। स्थानीय आयुर्वेदिक कॉलेज, ऋषिकुल में पिछले कई दिनों से कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि जहां कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है वहां जबरदस्त अव्यवस्था देखने को मिली है। इससे भी बड़ी बात यह है कि कोविड वैक्सीन लगवाने आये शिक्षक, पुलिस यहां तक की सेना के जवान आदि अभी परेशान है। कोविड वैक्सीन लगवाने के लिये स्थानीय प्रशासन ने कोई सुदृढ व्यवस्था नहीं की है जिससे कोविड वैक्सीन लगवाने आये कर्मचारियों में भारी आक्रोश भी देखा गया।

कोविड वैक्सीन लगवाने आये कर्मचारियों का कहना है की शुरू में तो ऑफलाइन किया गया लेकिन इसके बाद कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही गयी। एकदम लोड पड़ने से सर्वर ठप हो गया। सुबह दस बजे से खड़े लोगों का तीन बजे तक रजिस्ट्रेशन और वैक्सीन नहीं लग पाई। कोरोना प्रोटोकॉल की बात करें तो जमकर धज्जियां उड़ रही है। सभी परेशान रहे। प्रशासनिक, स्वास्थ और पुलिस कोई इंतजाम नहीं। ये फोटो तो एक झलक भर है। बुरा हाल है। कोई सही जानकारी नहीं दे पा रहा है।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।