मनोज सैनी
देहरादून। कांग्रेस की उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे दिनेश अग्रवाल भी पार्टी के संकट के समय पतली गली पकड़कर निकल लिए। उनके विषय में यही कहा जा सकता है की पार्टी में खाए पिए और निकल लिए। आज उन्होंने अपने लेटर हेड पर कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखते हुए कहा कि वह अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं उसको स्वीकार करने का कष्ट करें।

विश्वस्त सूत्रों से जानकारी लगी है की दिनेश अग्रवाल और कई पार्षद कल भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने जा रहे हैं।

More Stories
गैंगरेप के आरोपी तनवीर की जमानत अर्जी रद्द।
आम के बागों तक पहुंचा पुलिस का सत्यापन अभियान।
सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ गरजा प्रशासन का पीला पंजा। भक्तोवाली झबरेड़ा में अवैध मजार को किया गया ध्वस्त।