मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने अवगत कराया है कि अधिसूचना संख्या-487 दिनांक 13 सितम्बर 2023 के क्रम में जनपद हरिद्वार के विकास खण्ड भगवानपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत प्रधान के रिक्त पदों/स्थानों पर उप निर्वाचन कराया जाना है।
श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने इस कम में बताया कि विकास खण्ड भगवानपुर की ग्राम पंचायत हल्लूमजरा में ग्राम प्रधान के पद/स्थानों पर दिनांक 05 अक्टूबर, 2023 को मतदान कराया जाना है, जिसके क्रम में इस प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत निवास करने वाले समस्त मतदाताओं के लिए मतदान करने हेतु सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। उन्होंने साथ ही यह भी जानकारी दी कि सम्बधित निर्वाचन क्षेत्रो के अन्तर्गत पडने वाले शासकीय/अशासकीय कार्यालयों/शैक्षणिक संस्थाओं/अर्द्ध-निकायों/वाणिज्यिक प्रतिष्ठानो में कार्यरत कार्मिकों/कारीगरो/मजदूरो के लिये भी मतदान करने हेतु सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

More Stories
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद
मायापुर हेड रेगुलेटर पर चला महा सफाई अभियान, 8 टन कूड़ा-कचरा हटाया।