मनोज सैनी
हरिद्वार। बीती देर शाम कनखल स्थित सती घाट पर गणपति मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक गंगा में बह गया। पानी का बहाव तेज था और शाम के बाद अंधेरा छाया था। इसलिए जल्दी ही आँखों से ओझल भी हो गया।
सब पकड़ो पकड़ो करते रह गए और युवक बहते हुए दूर चला गया, युवक की तलाश अभी जारी है। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है।
हैरानी इस बात की है कि भारी बरसात के चलते नदियों में बढ़े जल स्तर के कारण पुलिस लगातार अनाउंसमेंट कर रही है कि नदियों के किनारे न जाय और गंगा में मूर्ति विसर्जन की भी मनाही है, फिर भी लोग अपनी जान जोखिम में क्यों डाल रहे है?

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।