मनोज सैनी
हरिद्वार। कुंभ 2021 में कुम्भ नगरी हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं, तीर्थ यात्रियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल तैयार हो गया है। कुम्भ में आने वाले यात्रियों, श्रद्धालुओं को जिस पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पोर्टल को बहुत जल्द ही आम जनता के लिये जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए एक कार्यालय भी बना दिया गया है जहां कर्मचारी यात्रियों के दस्तावेज देखने के बाद आगमन की अनुमति प्रदान करेंगे। हरिद्धार आने ओर रजिस्ट्रेशन के लिए कुंभ की ऑफिसियल वेबसाइट www.haridwarkumbhmela2021.com ऑनलाइन आवेदन प्रकिया को पूरा करना होगा। वही कोविड-19 नेगेटिव की 72 घण्टे पुरानी रिपोर्ट भी साथ लानी होगी। जिस तीर्थ यात्री व श्रद्धालु के पास 72 घण्टे पुरानी कोरोना नेगेटिव की रिपोर्ट होगी और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा उसे अनुमति मिलने के बाद ही जनपद हरिद्वार की सीमा में प्रवेश सम्भव हो सकेगा लेकिन अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि कुम्भ मेले की अवधि कितनी होगी इस पर अभी भी कोई स्पष्ट जानकारी किसी के पास नहीं है।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
रविवार को होगा भव्य चित्रगुप्त कथा का आयोजन।