सुनील मिश्रा
हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार में लूट और डकैती की बढ़ती घटनाओं से ऐसा लगता है की पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है और बदमाश बेखौफ होकर अपनी मनमर्जी से लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जिसके चलते आम आदमी में भय का माहौल बनता जा रहा है। आज सुबह ज्वालापुर क्षेत्र अंतर्गत अवधूत मंडल आश्रम और शंकर आश्रम के बीच एक महिला मॉर्निंग वॉक करने जा रही थी तो दो व्यक्ति बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर उसकी चेन खींचकर भाग रहे थे तभी इस दौरान वहा से गुजर रहे व्यापारी मुकेश सैनी ने उनको पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने मुकेश सैनी पर फायर झोंक दिया जिसमे मुकेश सैनी बाल बाल बचे। उसके बाद मुकेश सैनी ने उठकर फिर दौड़ते हुए उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बदमाश बाइक पर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। जिसके बाद मुकेश सैनी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई अब पुलिस मौके पर पहुंचकर पूछताछ कर रही है।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी